Big NewsDehradun News

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पहुंचे राजभवन, सीएम पद से दिया इस्तीफा

देहरादून : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज शुक्रवार सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। रात 11 बजे सीएम ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को इस्तीफा सौंपा।

इस दौरान सीएम के साथ मंत्री सुबोध उनियाल अरविंद पांडे प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मंत्री, बिशन सिंह चुफाल समेत कई भाजपा नेता मंत्री व विधायक मौजूद रहे। आपको बता दें इस्तीफा देने के बाद अब कल विधानमंडल दल की बैठक दोपहर 3:00 बजे होगी। पर्यवेक्षक नरेंद्र तोमर और डी पुरंदेश्वरी विधायकों के साथ बातचीत करेंगे जिसके बाद कौन मुख्यमंत्री होगा इसकी घोषणा हो सकती है। बता दें कि 9 मार्च 2021 को तीरथ सिंह रावत सीएम बने थे और उन्हें मुख्यमंत्री पद से 2 जुलाई 2021 को इस्तीफा देना पड़ गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें