Big NewsBjp UttarakhandDehradun News

त्रिवेंद्र खेमा सक्रिय, घर में बढ़ी हलचल, दलीप रावत बोले- त्रिवेंद्र रावत को बनाएं सीएम

cm tirath singh rawat

देहरादून : उत्तराखंड की सियासत से बड़ी खबर सामने आई है। सीएम तीरथ सिंह रावत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा सौंपा है। बता दें कि कुछ ही घंटे पहले सीएम तीरथ सिंह रावत ने दोबारा जेपी नड्डा से मुलाकात की थी जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि सीएम अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं उसके कुछ देर बाद सीएम ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है जिससे स्थिति साफ हो गई कि उत्तराखंड में नेतृत्व का परिवर्तन हो रहा है। यानी कि उत्तराखंड को नया सीएम मिलने जा रहा है। वहीं अब सबके मन में एक ही सवाल है कि आखिर उत्तराखंड का सीएम कौन होगा। लोगों के मन में सवाल है कि क्या उत्तराखंड का अगला सीएम रावत ही होगा। सीएम बनने के नामों की दौड़ में सतपाल महाराज, बिशन सिंह चौहान, रितु खंडूरी, धन सिंह रावत का नाम के साथ ही पुष्कर धामी का नाम सबसे आगे हैं कहा जा रहा है कि कुमाऊँ मंडल से किया जा सकता है।

वहीं इस बीच बड़ी खबर है कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के घर सरगर्मी और हलचल बढ़ गई है। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का खेमा सक्रिय हो गया है। साथ ही त्रिवेंद्र रावत के समर्थकों की सक्रियता भी बढ़ गई है। वहीं दलीप रावत ने मांग की है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत को एक बार फिर से सीएम बनाया जाए। आपको बता दें कि बीते दिनों त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने बयान में कहा था कि वह थक चुके थे और ऊर्जावान को सीएम पद की जिम्मेदारी दी गई है।

बता दें कि सीएम की दौड़ में जो नाम आगे चल रहे हैं उसमें सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल और खटीमा से पुष्कर धामी का नाम आगे हैं। कल होने वाली विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया जाएगा कि आखिर किसे सीएम बनाया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें