Bjp UttarakhandDehradun NewsHighlight

दिल्ली से देहरादून जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे सीएम तीरथ सिंह रावत, राज्यपाल से करेंगे मुलाकात

Big news from Uttarakhand BJP

उत्तराखंड की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। एबीपी गंगा के हवाले से खबर है कि उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने इस्तीफा दे दिया है। खबरें हैं कि सीएम ने जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वही सीएम तीरथ सिंह रावत राज्यपाल से मिलने का वक्त मांगा है.वहीं इस बीच खबर है कि सीएम तीरथ सिंह रावत दिल्ली से देहरादून जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गए हैं और अबवो वाहन से देहरादून के लिए निकल गए हैं. वो अब से कुछ देर में दिल्ली से देहरादून पहुंचे हैं। इसके बाद वो राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप देंगे।

वही अब भाजपा समेत विपक्षी पार्टी समेत लोगों के मन में यह सवाल है कि उत्तराखंड का अगला सीएम कौन होगा. सतपाल महाराज, धन सिंह रावत और अन्य 2विधायकों का नाम सबसे आगे चल रहा है। बता दे कि सीएम तीरथ सिंह रावत पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह सीएम बने थे। उन्हें अभी सीएम बने चार ही महीने हुए थे और उन्होंने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें