Big NewsHighlight

बड़ी खबर : 56 करोड़ की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार

AIIMS RISHIKESH cm tirath singh rawat

कर्नाटक : दक्षिण अफ्रीका की एक महिला को आठ किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हेरोइन की कीमत 56 करोड़ रुपये आंकी गई है। कर्नाटक के सीमा शुल्क अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने बताया कि केम्पेगौडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 35 वर्षीय विदेशी नागरिक को 30 जून को पकड़ा गया। डीआरआई ने बयान जारी कर बताया कि यात्री ने सूटकेस में मादक पदार्थ छिपा कर रखा था।

डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सुबह की उड़ान से बंगलूरू पहुंची थी। उन्होंने कहा कि हेरोइन को जब्त कर लिया गया है और यात्री को मादक पदार्थ कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें