AIIMS Rishikesh NewsHighlightNainital News

उत्तराखंड : सांसद अजय भट्ट ने कहा : अटकलें तो अटकलें ही होती हैं

देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की दिल्ली दौरे को लेकर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि अभी केवल अटकलें लगाई जा रही हैं और अटकलें केवल अटकलें ही होती है। राज्य के मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री मोदी से लेक केंद्रीय मंत्रियों से तमाम विकास योजनाओं पर चर्चा करने के लिए दिल्ली जाना ही पड़ता है। राज्य की तमाम ऐसी विकास योजनाएं होती हैं जो केंद्र से संचालित होती हंै।

विकास कार्यों को कैसे आगे बढ़ाना है, उन पर वार्ता करने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत केंद्रीय नेतृत्व से मिलने गए हैं। आगे क्या होता है। यह केवल देखने वाली बातें है। उन्होंने अटकलों की बातों को गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि अटकलें केवल अटकलें ही होती हैं। अटकलों तभी रुकती हैं, जब साफतौर पर कुछ हो जाता है।

बहरहाल राज्य में सकबुछ ठीक चल रहा है। सीएम तीरथ सिंह रावत पिछले तीन दिनों से दिल्ली में ही डटे हैं। उनको बदले जाने की चर्चाएं जारों पर है। देखना यह होगा कि सीएम कब देहरादून लौटते हैं और दिल्ली से क्या संदेश लेकर आते हैं। इस पर सबकी नजरें बनी हुई हैं।

https://youtu.be/fhp6jovHZs4

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें