Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: अगर आपकी गाड़ी में ये कमी है तो पूरी कर लें, वरना पड़ जाएगा भारी

देहरादून: अगर आपके वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होगी तो एक्सप्रेस-वे के टोल नाकों से गुजरना आसान न होगा। एक जुलाई से यह शुरुआत हो गई है। दरअसल, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर दी जा रही छूट 30 जून को खत्म हो गई। अब एक जुलाई से सख्ती शुरू हो गई है।

एक ओर जहां परिवहन विभाग लगातार अभियान चलाकर ऐसे वाहनों के चालान काट रहा है तो दूसरी ओर अब एक्सप्रेस वे के सफर में भी परेशानी सामने आ सकती है। नियमानुसार, ऐसे वाहन, जिन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होगी, उन्हें टोल प्लाजा पर रोका जा सकता है।

नंबर प्लेट वाले वाहनों के मुकाबले, इनकी निकासी में देरी लग सकती है। पूरी जांच पड़ताल के बाद ही ऐसे वाहनों को आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा। इससे जहां आपका वक्त जाया होगा, वहीं कई अन्य दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। अगर कहीं भी जा रहे हैं, तो नंबर प्लेज जरूर लगा लें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें