Big NewsDehradun News

देहरादून से बड़ी खबर : यहां युवक का शव मिलने से सनसनी, कुछ ही दूरी पर मिले कपड़े

dehradun breaking

देहरादून : बड़ी खबर देहरादून के नेहरू कॉलोनी से है जहां दौड़वाला इलाके में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं पाई है। पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर ये मृतक कौन है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगलों से जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मौत का क्या कारण है इसकी जानकारी पुलिस को नहीं हाथ लगी है।

एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि जिस स्थान पर युवक का शव मिला है उससे कुछ कदमों की दूरी पर ही युवक के कपडे मिले हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी ने पुलिस टीम को जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस दोनों एंगल से मौत की वजह तलाश रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें