AIIMS Rishikesh NewsHaridwar NewsHighlight

उत्तराखंड ब्रेकिंग : स्कूटी में घुसा खतरनाक सांप, वायरल हो रहा VIDEO

हरिद्वार: बीएचईएल क्षेत्र में एक स्कूटी में सांप मिलने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ब्लैक कलर की स्कूटी से खतरनाक कोबरा सांप को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है कि जब भेल क्षेत्र में स्कूटी चालक को स्कूटी में आगे की ओर से कोई सांप होने का आभास हुआ। इसके बाद उन्होंने सावधानी से चेक किया तो अंदर खतरनाक कोबरा सांप नजर आया, जिससे उनके होश उड़ गए।

https://youtu.be/LkWmOLh-aYE

पिछले दिनों रामनगर का भी एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। उसमें एक कोबरा सांप बाइक की सीट के अंदर जाकर बैठ गया था। चलती हुई बाइक में बाइक सवार जैसे ही सांप का पता चला, उसने तुरंत बाइक रोक दी थी और लोगों की मदद से कोबरा सांप को बाहर निकाला था। गनीतम रही कि दोनों ही मामलों में बाइक और स्कूटी सवार सुरक्षित रहे।

https://www.youtube.com/watch?v=PlMD_xzJSJE

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें