AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: यात्रियों के लिए बड़ी राहत, अब यहां से होकर गुजरेगी देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस

Breaking uttarakhand news

देहरादून: देहरादून से चंडीगढ़ जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने एक बड़ा फैसला दिया है, जिसका सीधा लाभ चंडीगढ़ जाने वाली यात्रियों को मिलेगी। उत्तराखंड के लोग बड़ी संख्या में चंडीगढ़ में या तो नौकरी करते हैं या फिर वहीं रहते हैं। लोगों का अक्सर आनाजान होता है। लेकिन, उनको सीधे चंडीगढ़ के लिए ट्रेन की सुविधा नहीं मिल रही थी।

रेलवे के फैसले के बाद अब देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस अब चंडीगढ़ होते हुए आवागमन करेगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए देहरादून और अमृतसर के बीच चलने वाली इस ट्रेन के रूट में यह बदलाव किया है। यह ट्रेन छह जुलाई को अमृतसर से देहरादून के लिए चलेगी और इसके अगले दिन सात जुलाई को देहरादून से अमृतसर के लिए रवाना होगी।

देहरादून रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक सीताराम शंकर ने बताया कि इस ट्रेन के देहरादून पहुंचने के समय में बदलाव हुआ है। पहले यह ट्रेन रात साढ़े दस बजे दून पहुंचती थी, मगर अब पौन घंटा पहले रात 9ः45 बजे पहुंचेगी। दून से ट्रेन की रवानगी का समय पूर्व की तरह शाम सात बजकर पांच मिनट ही रहेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें