AIIMS Rishikesh NewsHighlightNainital News

उत्तराखंड : ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय में जड़ दिया ताला, इसलिए हैं नाराज

Breaking uttarakhand news

हल्द्वानी : आज ग्राम प्रधान प्रदेश संगठन के आह्वान पर 12 सूत्री मांगों को लेकर हल्द्वानी ब्लॉक में प्रधानों ने तालाबंदी करते हुए, सरकार से पुरजोर तरह से अपनी मांग रखी। जिसमें ग्राम प्रधानों ने कॉमन सर्विस सेंटर को 25 रुपये प्रति माह हर ग्राम पंचायत से दिए जाने के आदेश को वापस लेने की मांग की।

साथ ही 15 वे वित्त में हो रही भारी कटौती पर रोक लगाने की मांग की, इसके अलावा 73 वें संविधान संशोधन के प्रस्ताव को लागू करते हुए 29 विषयों को शीघ्र ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किए जाने की भी मांग की है। इसके अलावा ग्राम प्रधानों ने कहा कि उनका मानदेय 1500 से बढ़ाकर 10000 तथा 5000 मासिक के रूप में किया जाए और मनरेगा कार्य दिवस प्रति परिवार 100 दिन से बढ़ाकर 200 दिन किया जाए।

इस दौरान ग्राम प्रधानों ने सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। 12 सूत्रीय मांगों को लेकर हल्द्वानी ब्लॉक में तालाबंदी कर रहे ग्राम प्रधानों ने जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार से तत्काल उनकी 12 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग करते हुए भविष्य में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें