AIIMS Rishikesh NewsHighlightNational

बड़ी खबर: जल्द शुरू हो सकता है 12+ बच्चों का टीकाकरण, इस कंपनी ने मांगी इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी

 

Breaking uttarakhand news

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। देश में महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बीच टीकाकरण किया जा रहा है। दवा निर्माता कंपनी जायडस कैडिला ने अपनी वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी मांगी है। औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से मंजूरी मिलने के बाद 12+ वाले बच्चों का टीकाकरण शुरू किया जा सकेगा।

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत को जल्द ही एक और हथियार मिलने वाला है। जायडस कैडिला वैक्सीन का तीसरे चरण का ट्रायल पूरा हो चुका है।  अगर सरकार से अनुमति मिल जाती है तो जुलाई के अंत तक या अगस्त में 12-18 आयु वर्ग के बच्चों को यह टीका दिया जाएगा।

अगर केंद्र सरकार वैक्सीन को मंजूरी देती है तो फिर भारत के पास दूसरा देसी टीका हो जाएगा। इससे पहले, भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवाक्सिन को मंजूरी मिल चुकी है और जब से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है, तभी से कोवाक्सिन का इस्तेमाल भी हो रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें