AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: चंडीगढ़ और हिमाचल के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू, इतनी बसें चलेंगी

Breaking uttarakhand news

देहरादून: कोरोना काल में बंद चल रही उत्तराखंड रोडवेज की बसें फिर से चलने लगी हैं। आज हिमाचल और चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू हो गई है। मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने सभी डिपो के लिए इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। बसें 50 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ चलाई जा रही हैं। परिवहन निगम की बसों का संचालन कोविड कर्फ्यू के चलते अप्रैल माह से बंद पड़ा हुआ है।

लगातार निगम और सरकार बसों का अंतरराज्यीय संचालन शुरू करने की कोशिशों में लगी हुई है। इस बीच हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ ने बस संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है। कोविड गाइडलाइंस के तहत 50 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ इन बसों का संचालन किया जा रहा है। परिवहन निगम के मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता की ओर से जारी आदेश के तहत, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार से चंडीगढ़, शिमला और धर्मशाला के लिए बस संचालन किया जा रहा है।

यह बसें पौंटा साहिब होते हुए चलाई जा रहीं हैं। मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि आईएसबीटी देहरादून से सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक चार बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा ऋषिकेश से एक और हरिद्वार से शिमला के लिए बस का संचालन गुरुवार से शुरू हो गया है। सवारियों की उपलब्धता पर ही बस संचालन निर्भर करेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें