AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun News

उत्तराखंड : CM की JP नड्डा से मुलाकात, चर्चाओं का बाजार गर्म, उपचुनाव होगा या नहीं ?

Breaking uttarakhand news

देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने देर रात को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से गृह मंत्री अमित शाह के घर में मुलाकात की। जानकारी के अनुसार आज केंद्रीय निर्वाचन आयोग को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने उपचुनाव को लेकर अर्जी दे सकते हैं। दरअसल, निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव पर रोक लगाई हुई है।

ऐसे में पश्चिम बंगाल में भी उपचुनाव नहीं हो पा रहे हैं। अगर उत्तराखंड में उप चुनाव के लिए अनुमति मिल जाती है, तो चुनाव आयोग को ममता बनर्जी के उपचुनाव को भी अनुमति देनी होगी। अगर अनुमति नहीं मिलती है, तो उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदलना पड़ सकता है।

सियासी गलियारों में कैबिनेट मंत्री और राज्यमंत्री के जल्द दिल्ली पहुंचने और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से उनकी संभावित मुलाकात की चर्चाएं भी जोर पकड़ रही हैं। हालांकि इस पर अब तक स्थिति साफ नहीं हो पाई है। पार्टी नेताओं का कहना है कि सीएम और मंत्रियों का दिल्ली जाना आम बात है। इस तरह के दौरे अक्सर होते रहते हैं।

कुल मिलाकर उपचुनाव होगा या नहीं, फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि इसी सिलसिले में सीएम तीरथ सिंह रावत दिल्ली दौरे पर हैं। पार्टी नेताओं से उनकी मुलाकतें भी हो रही हैं। ऐसे में देखना यह होगा कि चुनाव आयोग क्या फैसला लेता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें