AIIMS Rishikesh NewsBig NewsNainital News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : अस्पताल में नहीं मिला इलाज, महिला और नवजात जुड़वा बच्चों की मौत!

Breaking uttarakhand news

रामनगर: पहाड़ में अस्पतालों का बुरा हाल है। इसको लेकर आए दिन खबरें सामने आती रहती हैं। कुछ ना कुछ ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, जिससे पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की कलई खुलती रहती है। हालांकि सरकार दावे करती है कि स्वास्थ्य सेवाएं बहेतर हो रही हैं, लेकिन धरालत पर कुछ और ही नजर आता है।

रामनगर में पहाड़ से गर्भवती महिला को परिजन प्रसव के लिए लेकर आए। वो घर से यह सोचकर निकले थे, उनको बेहतर इलाज मिलेगा, लेकिन उनको यह पता नहीं था, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था उनको जीवनभर का दर्द देगी। रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में डिलीवरी के लिए लाई गई महिला और उसके दो जुड़वा शिशुओं की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार महिला सल्ट के ग्राम देवाल की रहने वाली थी। पूर्व प्रधान गोपाल सिंह रावत ने बताया कि अस्पताल में महिला को इलाज नहीं मिला। परिजन डाॅक्टर से गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने सही समय पर इलाज नहीं किया, जिसके चलते महिला और उसके दो नवजात जुड़वा बच्चों की मौत हो गई। इससे लोगों को आक्रोश है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें