Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : कोरोना से बड़ी राहत, आज आए 82 मामले, 2 की मौत

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में  कोरोना के 82 मामले सामने आए हैं, जबकि 02 संक्रमितों की मौत हुई है। प्रदेश में आज 122 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 2,465 रह गई है।

प्रदेश में अब तक 3 लाख 39 हजार 619 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 24 हजार 249 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,088 लोगों की जान जा चुकी है।

प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 03 रह गई है। वहीं आज 23,917 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

आज जिलेवार आंकड़े:

अल्मोड़ा 01

बागेश्वर 04

चमोली 01

चम्पावत 04

देहरादून 38

हरिद्वार 06

नैनीताल 04

पौड़ी 06

पिथौरागढ़ 02

रुद्रप्रयाग 02

टिहरी 06

उधमसिंह नगर 06

उत्तरकाशी 02

वहीं प्रदेश में आज 06 ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के मामले सामने आये हैं, 02 मरीज की मौत हुई है। अब तक प्रदेश में कुल 492 ब्लैक फंगस के मामले सामने आ चुके हैं। इनमे से 92 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 80 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें