Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: नाबालिग को गाड़ी देना पड़ा महंगा, यहां कटा 35 हजार का चालान

देहरादून: पुलिस ने वाहन चेकिंग का खास अभियान चलाया हुआ है। पुलिस नियमों के अनुसार सख्ती कमद उठा रही है, जिससे लोग फिर से वही गलती ना दोहराएं। खासकर नाबालिग के हाथों में बाइक और स्कूटी देने के वालों के लिए पुलिस की कार्रवाई सबक साबित हो सकती है। इनके हाथों में परिजनों को बाइक या स्कूटी की चाबी देना महंगा पड़ सकता है।

शहर कोतवाली पुलिस ने घंटाघर पर एक नाबालिग वाहन चालक का 35 हजार रुपये का चालान करते हुए वाहन को सीज कर दिया। धारा चैकी इंचार्ज शिशुपाल राणा ने बताया कि शुक्रवार शाम को पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक नाबालिग स्कूटी चालक खतरनाक तरीके स्कूटी चलाते हुए पहुंचा। उसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने का प्रयास करने लगा।

उसे रोक कर जब लाइसेंस मांगा गया तो वह लाइसेंस नहीं दिखा पाया। उम्र की जानकारी लेने पर पता लगा कि वह नाबालिग है। उन्होंने बताया कि स्कूटी का चालान करते हुए सीज कर दिया गया है। चैकी इंचार्ज ने बताया कि नाबालिग के वाहन चलाने पर 25 हजार रुपये का चालान है। इसके अलावा नाबालिग की स्कूटी पर न तो नंबर प्लेट थी और न ही उसने हेलमेट पहना हुआ था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें