Haridwar NewsHighlight
कुम्भ कोरोना टेस्टिंग घोटाला मामले को लेकर कांग्रेस ने किया भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन


रुड़की के पिरान कलियर में कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद के नेतृत्व में आज रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाजपा सरकार पर महाकुंभ में कोरोना टेस्टिंग में घोटाला करने का आरोप लगाकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की है और घोटाला करने वाले दोषियों को सजा देने की मांग भी की है इस अवसर पर कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद ने कहा की भाजपा अपनी सरकार को भर्ष्टाचार मुक्त सरकार होने का दावा करती है लेकिन कोरोना जैसी महामारी में भी टेस्टिंग के नाम पर बहुत बड़ा घोटाला कर लिया गया है उन्होंने कहा की आज कांग्रेस के द्वारा सभी जगह पर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है हमारी मांग है की इस घोटाले की जांच हाईकोर्ट के किसी पूर्व जज के द्वारा होनी चाहिए और जो भी दोषी हो उन्हें सजा मिलनी चाहिए.