Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : किटी के 16 लाख हड़पे, पैसे मांगने गए तो दी जान से मारने की धमकी

देहरादून : किटी के नाम पर अक्सर ठगी और धोखाधड़ी के मामले सामने आते रहते हैं, फिट भी लोग संभलने को तैयार नहीं हैं। यैसा ही एक और मामले कैंट क्षेत्र में सामने आया है। पुलिस ने छह के लोगों की खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता रजनीश कुमार निवासी न्यू नमात पैलेस ने बताया कि उन्होंने व उनके पांच अन्य साथियों ने सेठी इंटरप्राइसेस के संचालक जितेंद्र सिंह सेठी व उसके भागीदार प्रीतपाल के पास 16 लाख रुपये की कमेटी डाली थी।

कमेटी का पैसा लेने आशीष, राजा व विक्की आते थे। कमेटी 20 महीने की होती थी। कमेटी पूरी होने पर जब रजनीश कुमार ने आरोपित से पैसों की मांग की तो वह टाल मटोल करने लगे। पीड़ित ने बताया कि वह कमेटी की रकम लेने के लिए आरोपित के घर पर गए तो आरोपित जितेंद्र सेठी और उनकी पत्नी ने गालियां देकर उन्हें घर से भगा दिया।

दोबारा घर पर आने पर जान से मारने की धमकी दी। कैंट कोतवाली पुलिस ने जितेंद्र सेठी, प्रीतपाल सिंह, आशीष, राजा और जितेंद्र की पत्नी निवासी कैलापुरी चकराता रोड के साथ ही विक्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें