उत्तराखंड: जू और पार्क खोलने की मिली अनुमति, इस दिन जारी हो सकती है SOP


देहरादून: कोरोना के कारण पर्यटन गतिविधियां लंबे वक्त से बंद पड़ी हैं। जू पर भी तब से ही लाते लटके हुए हैं। लेकिन, अब कोरोना के मामले कम होने के साथ ही वन विभाग भी जू का अनलाॅक करने की तैयारी कर रहा है। एनटीसीए ने सभी पार्क और जू खोलने की अनुमति दे दी है। माना जा रहा है कि राज्य सरकार 29 जून को कुछ प्रतिबंधों के साथ एसओपी जारी कर सकती है।
एक जुलाई से दून जू और झाझरा स्थित आनंद वन खुल सकते हैं। कोविड के कारण एनटीसीए ने दो माह पहले जू, नेशनल पार्कऔर आरक्षित पार्क बंद कर दिए थे। तभी से दून जू और आनंद वन समेत तमाम पार्क और टाइगर रिजर्व बंद हो गए थे। चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन को पत्र भेजकर खोलने को कहा गया है। लेकिन, जू और पार्क 29 जून तक बंद रहेंगे।
कोटद्वार से कुछ दूरी पर स्थित कालागढ़ टाइगर रिजर्व के पाखरो में उत्तराखंड की पहली टाइगर सफारी 15 अगस्त से पहले शुरू हो जाएगी। यहां दो टाइगर बाड़े बनकर तैयार हैं। जुलाई में यहां कार्बेट से दो बाघ लाकर रख दिए जाएंगे। लोगों को वाहनों में सैर कराई जाएगी।