Big NewsPauri Garhwal News

उत्तराखंड : मां-बाप ने देश के लिए न्यौछावर करदी अपनी इकलौती संतान, अगले महीने बनना था दूल्हा

पौड़ी गढ़वाल : उत्तराखंड सहित देश के लिए आज का दिन बुरा रहा। आज देश ने एक जाबांज सिपाही खो दिया और उत्तराखंड ने फौजी बेटा। अपने माता पिता की इकलौती संतान मनदीप नेगी देश के लिए शहीद हो गए। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग क्षेत्र में शरहद की रक्षा में तैनात गढ़वाल राइफल्स की 11वीं बटालियन के राइफलमैन मनदीप सिंह नेगी शहीद हो गए हैं। मनदीप की शहादत की सूचना से उनके गांव सकनोली, पौखड़ा, पौड़ी में शोक की लहर है। मनदीप का पार्थिव शरीर कल शनिवार को उनके गांव पहुंचेगा।

आपको बता दें कि मनदीप सिंह नेगी अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। पिछले वर्ष वह दो माह की छुट्टी में घर आए थे। उसी दौरान उनकी सगाई हुई थी। जुलाई में मनदीप को घर आना था और उनकी शादी की तैयारियां की जानी थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें