Dehradun NewsHighlight
उत्तराखंड ब्रेकिंग: कोरोना से बड़ी राहत, आज आए 118 नए मामले, 3 लोगों की मौत


देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 118 मामले सामने आए हैं, जबकि 03 संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं आज बैकलॉग मौतों के 03 मामले सामने आया है। प्रदेश में आज 250 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 2,739 रह गई है।
प्रदेश में अब तक 3 लाख 39 हजार 245 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 23 हजार 627 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,074 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 10 रह गई है। वहीं आज 1,04,350 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
