Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

लक्सर : तटबंध टूटने से हजारों बीघा कृषि भूमि जलमग्न, निरीक्षण करने पहुंचे DM

Breaking uttarakhand news

खबर लक्सर से है जहां आज जिला अधिकारी हरिद्वार ने खानपुर विधानसभा के चंद्रपुरी बांगर गांव में पहुंच कर टूटे हुए तटबंध का जायजा लिया। आपको बताते चलें कि बीते दिनों पहाड़ों पर हुई लगातार बारिश से खानपुर विधानसभा के चंद्रपुरी गांव के पास बाणगंगा नदी का करीब 20 मीटर लंबा तटबंध टूट गया था जिससे हजारों बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई थी तो वहीं कई गांव में पानी भर गया था। कई लोग घर से बेघर हो गए थे।

इसी का जायजा लेने पहुंचे जिला अधिकारी हरिद्वार रविशंकर ने कई गांव में पहुंचकर लोगों की जन समस्याएं भी सुनी।लोगों की समस्याएं दूर करने के लिए संबंधित विभाग को मौके पर ही दिशा निर्देश दिए। उसके बाद तटबंध पर पहुंचकर टूटे हुए तटबंध का जायजा लिया साथ ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जल्द ही टूटे तटबंध की मरम्मत करने के दिशा निर्देश दिए इस मौके पर सिंचाई विभाग सहित कई विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें