AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : इस कंपनी ने भेजी मेडिकल सामग्री, प्रोजेक्ट बैक टु लाइफ की शुरुआत

Breaking uttarakhand news

नई दिल्ली : उत्तराखण्ड सदन में कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत हुंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन (एचएमआईएफ) ने कोविड-19 से लड़ाई हेतु 5 वेंटिलेटर मशीन, 2000 सैनिटाइजर (500), 3000 मास्क, 500 ऑक्सीमीटर, 400 थर्मामीटर, उत्तराखण्ड सरकार को प्रदान किये गये। ये मेडिकल उपकरण हुंडई मोटर इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कॉरपोरेट अफेयर्स) डीएस किम की उपस्थिति में उत्तराखण्ड की अपर स्थानिक आयुक्त ईला गिरी को सौंपे गये।

हुंडई केयर्स 3.0 के तहत एचएमआईएल ने प्रोजेक्ट बैक टु लाइफ की शुरुआत की है, जिसके तहत देश में कोविड-19 से प्रभावित राज्यों एवं शहरों में राहत के लिए अहम ऑक्सिजन उपकरणों की खरीद एवं आपूर्ति की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है। उत्तराखण्ड की अपर स्थानिक आयुक्त ईला गिरी ने कंपनी द्वारा दी गयी सामग्री के लिये आभार प्रकट किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें