Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : CM तीरथ सिंह रावत ने लगवाई वैक्सीन की दूसरी डोज़

CM Tirath Rawat

देहरादून : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कारगी चौक के पास संत निरंकारी भवन में चल रहे कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से वैक्सीनेशन की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सीएम ने सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई और संतुष्ट हुई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस वैक्सीनेशन केन्द्र में 45 वर्ष से अधिक आयु एवं 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण हो रहा है। इस अवसर पर देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित थे। इसके बाद मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने दून अस्पताल में कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें