AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: सैन्यधाम सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट, धाम से जुड़े कामों में तेजी लाने के निर्देश

Breaking uttarakhand news
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में सैन्य धाम के निर्माण हेतु गठित उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि सैन्यधाम के निर्माण हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही जल्द पूर्ण की जाय। सैन्यधाम राज्य सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में जो सैन्यधाम बनाया जायेगा, उसकी देश में एक अलग पहचान होगा।
उत्तराखण्ड सैनिक बहुल राज्य है। हमारे अनेक सैनिकों ने युद्ध में वीरगति प्राप्त की है। उनके आंगन की मिट्टी सैन्यधाम में लाई जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्यधाम का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण किये जाय। सैन्यधाम के साथ ही पुरूकुल क्षेत्र में संस्कृति ग्राम के लिए भी कार्ययोजना बनाई जाय। सैनिक कल्याण निदेशालय में एक सैन्यधाम सेल भी बनाया जायेगा।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें