AIIMS Rishikesh NewsHighlightNainital News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: यहां घूमने आए UN के पूर्व राजनयिक की अचानक मौत

Breaking uttarakhand news

नैनीताल: नैनीताल घूमने पहुंचे गुरुग्राम निवासी संयुक्त राष्ट्र के पूर्व राजनयिक केपी लाल की मौत हो गई। डाॅक्टर ने हार्ट अटैक से मौत होने का अंदेशा जता रहे हैं। जानकारी के मुताबिक डीएलएफ एफ-1 गुरुग्राम हरियाणा निवासी के केपी लाल अपनी पत्नी और एक दोस्त के साथ घूमने के लिए बीते 16 जून को नैनीताल आए हुए थे। वो तल्लीताल स्थित पुलिस गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे।

सोमवार सुबह वह अन्य परिजनों के साथ वापस घर को निकल रहे थे। गेस्टहाउस से बाहर निकल वह कार में बैठे ही थे कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत बताने के बाद वह बेसुध हो गए। साथ में मौजूद परिजन उन्हें तुरंत बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। डॉ सुतांशु शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया हृदयघात से मौत हुई हो ऐसा लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता लग पायेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें