AIIMS Rishikesh NewsHighlightNational

बड़ी खबर : सोपोर मुठभेड़ में अब तक 3 आतंकी ढेर, मारा गया मुदासिर पंडित 

जम्मू-कश्मीर: सोपोर के गुंड ब्राठ इलाके में पुलिस और सुरक्षाबल के बीच मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है जिसमें पुलिस और सेना शामिल है। अभियान जारी है। इस मुठभेड़ में आतंकी मुदासिर पंडित भी मारा गया है।

कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया है कि हाल ही में 3 पुलिसकर्मियों, 2 पार्षदों और 2 नागरिकों की हत्या में शामिल लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकवादी मुदासिर पंडित सोपोर मुठभेड़ में मारा गया है। आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि विदेशी आतंकी की पहचान असरार उर्फ अब्दुल्ला के रूप में हुई है। पाकिस्तान का रहने वाला अब्दुल्ला उत्तरी कश्मीर में 2018 से सक्रिय था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें