Dehradun NewsHighlight
कोरोना ब्रेकिंग : आज आए 200 से ज्यादा मामले, 5 की मौत, 217 मरीज हुए रिकवर


देहरादून उत्तराखंड में कोरोना का कहर कम हो गया है लेकिन फिर भी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। बता दें कि आज उत्तराखंड में 220 मामले सामने आए हैं। वहीं 5 मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ 217 लोग रिकवर होकर घर लौटे हैं। बता दे कि अब तक प्रदेश में कुल 7026 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि आज अल्मोड़ा में 24, बागेश्वर में एक, चमोली में एक, चंपावत में तीन, देहरादून में 94, हरिद्वार में 20, नैनीताल में 17, पौड़ी गढ़वाल में नौ, पिथौरागढ़ में एक, रुद्रप्रयाग में 7, गढ़वाल में 21, उधम सिंह नगर में 14, और उत्तरकाशी में 8 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 303508 तक पहुंच गया है।