HighlightNainital News

ब्रेकिंग : अल्मोड़ा-हल्द्वानी NH में यहां सड़क पर गिरा विशालकाय बोल्डर, रूट डायवर्ट

उत्तराखंड में लगातार बीते दिन से बारिश का दौर जारी है। वहीं बारिश के कारण कई सड़कें बंद हो गई है। वहीं कई जगह सड़कों पर बड़े-बड़े बॉल्डर गिर गए हैं जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। वही बता दें कि आज अल्मोड़ा हल्द्वानी मार्ग में नैनीपुल के पास एक विशालकाय बोल्डर सड़क पर गिर जाने से रूट डायवर्ट कर दिया गया है।

बोल्डर इतना बड़ा था कि जेसीबी से भी यह नहीं हट पाया जिसके बाद पोकलैंड मशीन मंगाई गई। मिली जानकारी के अनुसार बारिश के चलते पहाड़ दरकने के कारण ये हादसा हुआ। जिसके बाद रूट डायवर्ट किया गया है। अब भवाली से अल्मोड़ा आने वाले वाहन वाया रामगढ़ होते हुए क्वारब से आयेंगे। वहीं अल्मोड़ा को हल्द्वानी को जाने वाले वाहन क्वारब से रामगढ़ होते हुए हल्द्वानी को जायेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें