AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड ब्रेकिंग: कम होता कोरोना का कहर, आज 222 नए केस, 4 की मौत

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में  कोरोना के 222 मामले सामने आए हैं, जबकि 04 संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं एक बार फिर आज बैकलॉग मौतों के 02 मामले सामने आए हैं। प्रदेश में आज 451 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 3,231 रह गई है।

प्रदेश में अब तक 3 लाख 38 हजार 288 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 22 हजार 258 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,017 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 31 रह गई है। वहीं आज 39, 377 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें