उत्तराखंड : क्या ये विधायक निभाएंगे कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी, इन्होंने कहा- पढ़े-लिखे और सुलझे हुए हैं


देहरादून:- दीदी के चले जाने के बाद से उत्तराखंड कांग्रेस में अभी भी शोक की लहर है। आयरन लेडी के चले जाने से कांग्रेस को बहुत बड़ी क्षति हुई है क्योंकि वह एक ऐसे नेता थी जो सत्ता पक्ष के विधायकों मंत्रियों को बेधड़क जवाब देती थी और जमकर पलटवार करती थीं। उनके पास हर किसी मंत्री विधायकों के सवाल का जवाब तैयार रहता था. इंदिरा हृदयेश के जाने के बाद कांग्रेस की राजनीति का एक बड़ा शून्य और सन्नाटा देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड विधानसभा में अब कांग्रेस के मात्र 10 विधायक रह ही गए हैं। वहीं हर किसी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर अब नेता प्रतिपक्ष की भूमिका कांग्रेस में कौन निभाएगा।
बता दें कि कई महीनों में यह देखा गया है कि कांग्रेस में नेताओं में ही आपसी दरार और रार है। विभिन्न गुटों में बंटी हुई कांग्रेस में कई नेताओं पर दाव लगाया जा सकता है लेकिन इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रंजीत रावत ने कांग्रेस के उप नेता सदन करण माहरा को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की पैरवी की है। उनके अनुसार करण माहरा एक पढ़े लिखे सुलझे हुए नेता है ऐसे में मेरा सुझाव पार्टी को रहेगा की नेता प्रतिपक्ष करन माहरा को बनाया जाए।