Big NewsDehradun News

उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग : कोरोना टेस्ट फर्जीवाड़े पर CM का बड़ा बयान, बोले: मेरे कार्यकाल का नहीं मामला

AIIMS RISHIKESH cm tirath singh rawat

देहरादून: हरिद्वार कुंभ में कोरोना टेस्ट कराने में हुए फर्जीवाड़े को लेकर सीएम तीरथ सिंह रावत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह मामला उनके मुख्यमंत्री बनने से पहले का है, लेकिन जो भी लोग इस मामले में दोषी पाए जाएंगे, उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इससे एक बात तो साफ हो गई है कि सरकार हरिद्वार में कोरोना टेस्ट के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी। साथ ही सीएम तीरथ सिंह रावत के बयान से साफ होता है कि उन्होंने पूर्व सरकार का मामला बताकर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। लेकिन यह साफ है कि सरकार इस मामले पर गंभीरता से जांच करा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें