HighlightNainital News

उत्तराखंड: सुमित हृदयेश संभालेंगे इंदिरा की राजनीतिक विरासत : कुंजवाल


हल्द्वानी: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने दिवंगत नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन पर दुख जताते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि इंदिरा ह्रदयेश के चले जाने के बाद सुमित हृदयेश ही इंदिरा के राजनैतिक उत्तराधिकारी हैंै। क्योंकि इंदिरा हृदयेश ने पहले ही उन्हें राजनीति में प्रवेश करा चुकीं थीं। उन्होंने न सिर्फ नगर निगम का चुनाव लड़ा है, बल्कि अपनी माताजी को भी कई चुनाव लड़ आए हैं।

लिहाजा इस बात पर किसी प्रकार की कोई शंका नहीं है कि भविष्य में हल्द्वानी सीट में कौन चुनाव लड़ेगा? क्योंकि हल्द्वानी से सुमित ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और उनके नाम के अलावा किसी का नाम नहीं सोचा जा सकता। कुंजवाल ने कहा कि सुमित इंदिरा जी के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे और पार्टी उनका सहयोग करेगी और आगे भी हल्द्वानी की सीट कांग्रेस की ही रहेगी, इसमें कोई शक नहीं है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें