Dehradun NewsHighlight

कोविड कर्फ्यू में छूट मिलने के बाद बढी़ उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों में भीड़, बॉर्डरों में नहीं हो रही चेकिंग

देश में कोरोना संक्रमण कम हो गया है। लगातार कोरोना मरीजों का ग्राफ घट रहा है जिसके बाद देशभर के राज्यों में सरकार द्वारा छूट दी गई है वहीं यह छूट एक बार फिर से भारी पड़ सकती है। जी भां बता दे कि उत्तराखंड सरकार द्वारा छूट देने के बाद लगातार पर्यटक स्थलों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है और बॉर्डर पर टेस्ट नहीं हो रहा है जिससे एक बार फिर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है. मसूरी समेत चकराता और नैनीताल में लोगों की भीड़ देखी जा रही है
बता दें कि।बॉर्डरों पर कोरोनो जांच नहीं होने की वजह से पर्यटक स्थलों में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। कर्फ्यू में ढील मिलने के साथ ही तापमान बढ़ने के साथ ही पर्यटक पिकनिक स्पॉट की ओर रुख कर रहे हैं। नैनीताल, मसूरी, चकराता आदि पर्यटक स्थलों में विकेंड में पर्यटकों की खासी भीड़ देखी जा रही है। वहीं दूसरी ओर, सरकार ने उत्तराखंड आने के लिए 72 घंटे की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट को भी अनिवार्य किया है, ताकि प्रदेश में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
नैनीताल आने वाले बाहरी राज्यों के लोगों की बॉर्डर पर होने वाली कोरोना जांच बंद कर दी गई है। हालांकि, इसका कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब बॉर्डर जांच का डेटा जारी नहीं किया जा रहा। जिससे नैनीताल में अचानक पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी नजर आने लगी है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें