Big NewsHaridwar News

Video : मसूरी घूमने गए विधायक का कटा चालान, पैसे फेंक चल दिए नेता जी, दरोगा बोला- ओ मिस्टर इधर आओ

रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा का मसूरी घूमते हुए एक पुलिस कर्मी द्वारा चालान काटे जाने का वीडियो वायरल हो रहा है जिसपर लोग अलग अलग टिप्पणी भी कर रहे हैं जिसपर विधायक प्रदीप बत्रा खासे नाराज नज़र आ रहे है। उनका कहना है कि मसूरी में तैनात पुलिस कर्मी और उनके कुछ साथियों की हरकतों से उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है जिसे वह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। वह इस वीडियो में देख सकते हैं कि विधायक चालान के पैसे फेंक कर चले गए और दरोगा उनको बुलाता रह गया।

विधायक ने कहा कि जो वीडियो वायरल की जा रही है उस वीडियो का पहला पार्ट नहीं दिखाया जा रहा बल्कि आखिर का कुछ हिस्सा वायरल कर उनको बदनाम किया जा रहा है। जबकि सच्चाई यह है कि उन्होंने पूरे समय मे मास्क पहने हुआ था और अपने परिवार के साथ वह घूमने निकले थे। साथ में सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखे हुए थे, पर वहाँ मौजूद दारोगा ने उनसे बतमीजी की और वह नहीं चाहते थे परिवार के साथ घूमते वक्त वह डिस्टर्ब ना हो। इसी बात का उन्होंने ध्यान रखते हुए वहां से लौटना मुनासिब समझा।

विधायक का कहना है कि उनका चालान गलत किया गया और वह चाहते हैं कि उनका चालान वापस हो और उनके 500 रुपये उन्हें वापस मिले क्योंकि ज़ीरो टोलरेन्स की सरकार है और उन्हें आशा है की उनकी बात सुनी जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें