Haridwar News

अधिवक्ताओं का 7 जून से लगातार चल रहा धरना विधायक के आश्वासन पर हुआ समाप्त, पुलिस के खिलाफ खोला था मोर्चा ‌

खबर लक्सर से है जहां एडवोकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के बेटे के खिलाफ दर्ज मुकदमा निरस्त किए जाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का धरना विधायक के आश्वासन पर 7 दिनों बाद सोमवार को समाप्त हो गया है।

बता दें 31 मई को पुलिस की ओर से चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ कहा सुनी होने पर एडवोकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार तोमर के बेटे के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि बाद में अधिवक्ताओं के विरोध पर कुछ घंटों के बाद ही उन्हें कोतवाली से जमानत पर छोड़ दिया गया था। मामले में पुलिस की कार्रवाई  को गलत बताते हुए  मुकदमा निरस्त किए जाने की मांग को लेकर एडवोकेट एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता एक जून से कार्य बहिष्कार पर थे। तथा सात जून से धरने पर बैठे हैं।

धरने पर बैठे अधिवक्ताओ को व्यापार मंडल, किसान यूनियन, ग्राम प्रधान संगठन, कांग्रेस समेत अन्य कई  संगठनों द्वारा समर्थन दिया गया था। सोमवार को लक्सर बीजेपी विधायक संजय गुप्ता अधिवक्ताओं के बीच पहुंचे तथा उनसे वार्ता की अधिवक्ताओं द्वारा जूनियर अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस किए जाने एवं दोषी पुलिसकर्मियो के खिलाफ कार्रवाई समेत कई मांगे रखी। जिस पर विधायक ने दर्ज मुकदमा वापस कराये जाने समेत तमाम मांगों को पूरा कराए जाने का आश्वासन अधिवक्ताओं को दिया गया। फिलहाल मामले की जांच लक्सर कोतवाली पुलिस से हटाकर पथरी पुलिस को सौंप दी गई है। जिस पर अधिवक्ताओं द्वारा धरना समाप्त कर दिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें