HighlightNainital News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: सोनू हत्याकांड का खुलासा, पुराने कर्मचारी ने इसलिए उतारा मौत के घाट

banbhoolpura

हल्द्वानी: पुलिस ने हल्द्वानी में कैटरिंग का काम करने वाले सोनू गुप्ता हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। खुलासा की जानकारी देते हुए एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने बताया कि हत्यारा मृतक का पुराना कर्मचारी सोनू सैनी निकला। उन्होंने बताया कि हत्या कारण अवैध संबंध बने।

जानकारी के अनुसार मृतक सोनू गुप्ता की पत्नी के आरोपी सोनू सैनी से अवैध सम्बंध थे। सोनू सैनी ने उसे रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर डाली। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस हत्या में मृतक की पत्नी शामिल थीं या नहीं।

फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें