उत्तराखंड : दिलीप कुमार की फैन थीं इंदिरा हृदयेश, देवेंद्र यादव से जताई थी मिलने उत्तराखंड की इच्छा


देहरादून : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव उनके दिल्ली पहुंचने और बैठक में शामिल होने तक लगातार साथ थे। देवेंद्र यादव ने कहा कि इंदिरा हृदयेश हमेशा से राज्य को बेहतर ढंग से कैसे संवार जा सकता है, इस बात की चिंता में डूबी रहती थीं। उनका यह प्रयास रहता था कि कैसे राज्य के लिए कुछ अच्छा किया जा सकता है। लगातार इस बात को लेकर चर्चा भी करती रहती थी।
देवेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी की बेहतरी के इंदिरा हृदयेश हमेशा से ही समर्पित रही। उनको पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी, उन्होंने उसे बेहतर ढंग से निभाया। हाल की दिल्ली बैठक की बातों को साझा करते हुए देवेंद्र यादव ने कहा कि वो बड़ों और छोटों को लिहाज करना भी अच्छी तरह जानती थीं। उनके साथ कभी कोई छोटा खुद को असहज महसूस नहीं करता था। खाना खाने के दौरान हंसी-मजाक भी करती थीं।
देवेंद्र यादव ने कहा कि उनके मन में फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार को मिलने की बड़ी इच्छा थी। इंदिरा हृदयेश उनसे मिलना चाहती थीं। उन्होंने उनसे इच्छा जताई थी, जिस पर उन्होंने कहा था कि वो बैठक के बाद दो-चार दिनों में मुंबई जाकर दिलीप कुमार से उनकी मुलाकात करवाएंगे, लेकिन उससे पहले ही इंदिरा जी हम सकबो छोड़कर चलीं गई। यह उत्तराखंड के लिए बड़ी क्षति है।