Big NewsHaridwar News

रुड़की : खूनी संघर्ष का दिलदहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, एक युवक कट्टा लेकर दिखा

Fight video viral

रुड़की:- बूड़पुर जट्ट गाँव का दिलदहला देने वाला खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसके बाद पुलिस हरकत में आई है। बता दें कि दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था।

खूनी विवाद में महिला, बूढ़े, बच्चे भी लाठी डंडे व धारदार हथियार से एक दूसरे पर हमला करते दिखे। लाठी डंडे व धारदार हथियारों के बीच हुआ खूनी विवाद का वीडियो वायरल हो गया है। इस विवाद में एक पक्ष के पाँच व दूसरे पक्ष दो लोग गम्भीर घायल हुए थे। वहीँ एक पक्ष के हाथ में विवाद के दौरान अवैध देसी कट्टा भी दिखा था। पुलिस द्वारा मामले में दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कार्यवाही करने में जुटी है।  ये मामला 3 मई 2021 का बताया जा रहा है,। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है और मामले की जांच कर रही है।

रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बूड़पुर गाँव का मामला।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें