AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun News

उत्तराखंड: इस दिन से शुरू होगी चारधाम यात्रा, सरकार ने दी ये राहत

देहरादून: सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राज्य में हालांकि चारधाम यात्रा विधिविधान से पहले ही शुरू कर दी गई है। धामों के कपाट खुलने के बाद से ही नियमित पूजा की जा रही है। अब 15 जून से राज्य के तीन जिलों के लिए लोगों के लिए चारधाम यात्रा खोल दी गई है। धामों के दर्शन करने जाने वाले लोगों को आरटीपीसीआर रिपोर्ट लेजाना अनिवार्य होगा।

15 जून से चारधाम यात्रा को भी तीन जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्‍तरकाशी के लोगों के लिए खोल दिया है। इसके लिए आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई। अन्य राज्यों से उत्‍तराखंड आने वालों के लिए आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अभी भी अनिवार्य है।

कोविड कर्फ्यू में वर्तमान व्यवस्था में कुछ और रियायत भी दी गई है। हफ्ते में तीन दिन बाजार खुलेंगे। मिठाई की दुकानें पांच दिन खुलेंगी। शहरों में विक्रम, ऑटो के संचालन की अनुमति दी गई। साथ ही राजस्व न्यायालय खोलने का भी निर्णय लिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें