AIIMS Rishikesh NewsHighlight
उत्तराखंड ब्रेकिंग: कोरोना से आज बड़ी राहत, 263 नए ममले, 7 की मौत

देहरादून: कोरोना से आज बड़ी राहत मिल है। आज कोरोना के 263 नए मामले आए हैं। जबकि कई दिनों में मौत का आंकड़ा सबसे निचले स्तर पर पहुंचा है। आज प्रदेशभर में कोरोना से केवल सात लोगोंा की मौत हुई है। राज्य में कोरोना के अब तक 336879 कुल मामले आ चुके हैं। इनमें से 319663 कोरोना मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

रिकवरी रेट बढ़कर 94.89 प्रतिशत पहुंच गया है। राज्य में आज 629 कोरोना मरीज ठीक होकर अपने घर गए। जबकि राज्य में अब 4529 एक्टिव केस रहे गए हैं। राज्य में अब तक कोरोना 6935 लोगों की जान ले चुका है। कोरोना मामलों के तेजी से घटने से सरकार ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि लोगों को अब भी लगातार सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है।
