Dehradun NewsHighlight
उत्तराखंड : इंदिरा हृदयेश के निधन पर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने व्यक्त किया दुःख, बोले : राज्य के लिए राज्य के लिए बड़ी क्षति


देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और नेता विपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश के निधन से देशभर के राजनेताओं ने गहरू दुःख व्यक्त किया है। उनके निधन से ना केवल कांग्रेस बल्कि सदन में उनके साथ लम्बे वक्त तक साथ रहे BJP के नता भी दुखी हैं। इंदिरा हृदयेश के चने वाले कांग्रेस में तो थे ही, विपक्ष से भी उनके तालुकात हमेशा अच्छे रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. इंदिरा ह्रदयेश ने अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में कई पदों को सुशोभित किया है। उनके निधन को उन्होंने राज्य की बड़ी क्षति के साथ अपनी निजी क्षति भी बताया। उन्होंने माँ गंगा से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर उनके परिजनों को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति दें के लिए प्रार्थना की है।