Big NewsHarish RawatNainital NewsPritam Singh

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन पर पूर्व सीएम हरीश रावत और त्रिवेंद्र रावत ने जताया दुख

- " Indira Hradyesh "

देहरादून : कांग्रेस की बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंची नेता प्रतिपक्ष इंदिरा का आज निधन हो गया है। इससे कांग्रेस में शोक की लहर है। वहीं सीएम समेत पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और हरीश रावत ने नेता प्रतिपक्ष के निधन पर शोक जताया है। जानकारी मिली है कि उनका पार्थिव शरीर हल्द्वानी लाया जा रहा है। उनके बेटे सुमित हृदेश भी दिल्ली पहुंच गए हैं।

कांग्रेस में आयरन लेडी के नाम से प्रसिद्ध नेता प्रतिपक्ष ने 80 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उत्तराखंड सदन में उनका निधन हो गया है। जानकारी मिली है कि उनको हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उनका निधन हो गया। कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है क्योंकि नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस की बड़ी दिग्गज नेता थी जिनका कांग्रेस समेत अपनी विधानसभा में अलग ही अपना दबदबा था। उन्होंने अपना राजनितिक सफर उत्तर प्रदेश से शुरू किया था और साथ ही वह सत्ता पक्ष के नेता मंत्री विधायकों का जवाब भी कडा़ई से देती थी. नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हर सवाल का जवाब बड़ी शिद्दत से देती थीं जिससे सत्ता पक्ष भी घबराता था।

सीएम तीरथ सिंह रावत समेत पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और उनके परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त की।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें