Dehradunhighlight

उत्तराखंड: उत्तराखंड और कांग्रेस को गहरा आघात पहुंचा है: प्रीतम सिंह

indira hirdyesh

देहरादून: नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस की वरिष्‍ठ नेता इंदिरा हृदयेश का रविवार को निधन हो गया. वह उत्तराखंड सदन नई दिल्ली में ठहरी हुईं थीं. बीते रोज प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ बैठक में शिरकत की थी, जिसके बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी उत्तराखंड सदन में मौजूद थे, उन्‍होंने कहा कि उत्तराखंड और कांग्रेस को गहरा आघात पहुंचा है.

पूर्व मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट किया कि कांग्रेस की वरिष्‍ठ नेत्री इंदिरा हृदयेश के निधन का दुखद समाचार मिलकर अंत्‍यंत दुखी है. उन्‍होंने अपने राजनीतिक जीवन में कई पदों को सुशोभित कियात. वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश का निधन हो गया है. उनकी मृत्यु दिल्ली के उत्तराखंड सदन में हुई. जानकारी के मुताबिक, वे शनिवार को कांग्रेस की बैठक में शामिल होने राजधानी आयी थी. फिलहाल उनके शव को उत्तराखंड ले जाने के तैयारी की जा रही है.

Back to top button