Big NewsNainital News

उत्तराखंड कांग्रेस से बड़ी खबर, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का निधन

देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस से बड़ी दुखद खबर है। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का निधन हो गया है वह दिल्ली में भर्ती थीं।उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर है। कांग्रेस की तेजतर्रार नेत्री आज नहीं रहीं।

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर है कि ब्रेन हेमरेज के कारण नेता प्रतिपक्ष का निधन हुआ था। इंदिरा हृदयेश के निधन से उत्तराखंड की राजनीति और कांग्रेस को बड़ा झटका  लगा। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने इस बात की पुष्टि की है। वहीं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है।

आपको बता दें दिल्ली में कांग्रेस संगठन की बैठक में शामिल होने गई थी इंदिरा ह्रदयेश की अचानक तबीयत खराब हो गई। उनके बेटे सुमित भी दिल्ली उनके पास पहुँच थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें