AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड ब्रेकिंग: खतरनाक हो रहा ब्लैक फंगस, कोरोना से इतनी तेज है मौत की रफ्तार

Breaking uttarakhand news

देहरादून: राज्य में कोरोना के मामले भले ही कम हो रहे हों, लेकिन कोरोना के बाद लोगों को ब्लैक फंगस जकड़ रहा है। इससे मौत की रफ्तार काफी ज्यादा है। इसके चलमे ब्लैक फंगस से मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। ये कोरोना से ज्यादा जानलेवा साबित हो रहा है। स्थिति यह है कि ब्लैक फंगस से मृत्यु दर 15.73 प्रतिशत है, वहीं कोरोना संक्रमण से मृत्यु दर दो प्रतिशत ही है।

कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च 2020 को देहरादून में मिला था। कोरोना काल के 451 दिनों के भीतर प्रदेश में 335866 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। इसमें 316621 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 6878 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना संक्रमण की मृत्यु दर दो प्रतिशत है।

जबकि ब्लैक फंगस का पहला मामला 14 मई 2021 को देहरादून में मिला है। अब तक देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर जिले में 356 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 56 मरीजों ने दमतोड़ा है और 31 मरीज ठीक हुए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें