Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड: यहां एक साथ हुआ 500 लोगों का अस्थि विसर्जन, इनकी हो रही तारीफ

Breaking uttarakhand news

हरिद्वार: दिल्ली के पांच सौ से ज्यादा कोरोना मृतकों की अस्थियां विसर्जन के लिए पहुंचीं। इनका विसर्जन हरकी पैड़ी पर विधि विधान से किया गया। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के आह्वान पर दिल्ली से करोना मृतकों की अस्थियां लाई गईं। जिनकी संख्या पांच सौ से ज्यादा है।

यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने विधि विधान से गंगा में अस्थियां विसर्जित कीं। यूथ कांग्रेस के प्रदेश  महासचिव गौरव कौशिक, दिव्यांश गिरधर, यूथ कांग्रेस के ज्वाइंट सेक्रेटरी संजीव, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव बिहार नंदन पासवान और हरिद्वार के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रवि बहादुर के नेतृत्व में अस्थियां विसर्जित की गईं।

इन दिनों हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर अस्थि विसर्जन करने वालों की भीड़ उमड़ रही है। उत्तराखंड ही नहीं कई राज्यों से लोग अपनों की अस्थियां लेकर पहुंच रहे हैं। अस्थि विसर्जन पर रोक नहीं है, लेकिन कोविड प्रोटोकाल का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें