HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड: पति-पत्नी ने गटका जहर, दोनों की मौत, ये है दर्दनाक कहानी

Breaking uttarakhand news

भगवानपुर: भगवानपुर के मंडावर गांव में एक वृद्ध पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का मामला सामने आया है। मरने वालों के नाम समय सिंह और उसकी पत्नी सि‍या सैनी हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर दोनों ने विषाक्त पदार्थ खाया था। जानकारी होने पर परिवार के अन्य व्यक्तियों ने दोनों को रुड़की सिविल अस्पताल मंे भर्ती कराया गया था।

अस्पताल में देर रात दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रुड़की सिविल अस्पताल रखवा दिया है। बताया गया है कि 6 माह पूर्व दंपती का बेटा और पुत्रवधु शाकुंभरी देवी दर्शनों के लिए जा रहे थे। रास्ते में सड़क हादसे के दौरान दोनों की मौत हो गई थी। तभी से यह दंपती काफी तनाव में चल रहे थे। समय सिंह किसी कंपनी में सुरक्षाकर्मी के पद पर तैनात था। बेटे और बहू की मौत के बाद से समय सिंह ने कंपनी से नौकरी छोड़ दी थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें