Haridwar NewsHighlight
रुड़की में कांग्रेस का बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना


रुड़की : रुड़की समेत प्रदेश भर में आज पेट्रोल पंप के बाहर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया और केंद्र समेत राज्य सरकार को जमकर घेरा.प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर जगह जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन किया।
पेट्रोल पंप के बाहर कांग्रेसी धरने पर बैठे और महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल किया। रुड़की में भी कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया। पेट्रोल-डीजल,और गैस सिलेंडर की बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।