Big NewsDehradun News
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस का बढ़ रहा कहर, अब तक 356 में पुष्टि, 56 की मौत


देहरादून : कोरोना की कहर के बाद अब उत्तराखंड में ब्लैक फंगस का कहर लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार को देहरादून जिले में 21 नए मरीज मिले और छह मरीजों की मौत हुई है।
बता दें कि देहरादून जिले में कुल मरीजों की संख्या 319 हो गई है। वहीं एम्स ऋषिकेश में सबसे ज्यादा 220 मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेेश में अब तक ब्लैक फंगस के 356 मरीज हो गए हैं। जबकि 56 की मौत हो चुकी है। 31 मरीजों ने ब्लैक फंगस से जिंदगी की जंग जीती है।